कार व बाइक में टक्कर, आधा दर्जन घायल, चार रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 May 2024 8:54 PM
कार व बाइक में टक्कर, आधा दर्जन घायल, चार रेफर
बड़हिया. प्रखंड स्थित टाल क्षेत्र में पाली-फदरपुर के बीच सड़क में रविवार की देर रात पाली से यज्ञ देखकर लौट रहे बाइक सवार को बीआर 21 जी 4824 नंबर के टाटा इंडिगो कार ने टक्कर मार दी. घटना में बाइक व कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी. जिसमें दोनों वाहनों पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बड़हिया लाया गया. जहां से कर सवार दो व्यक्ति व बाइक सवार भाई-बहन को बेहतर इलाज हेतु प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. बता दें कि घायल बाइक सवारों में से डीह कुसुंभा के डोमन महतो के पुत्र रवीश कुमार एवं उसकी बहन रानी कुमारी, महरामचक के सोहन महतो की पुत्री कविता कुमारी, जनार्दन कुमार की पुत्री सकीना कुमारी पाली से यज्ञ देखकर एक ही बाइक से महरामचक लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार एक टाटा इंडिगो कार बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गयी. घटना में बाइक सवार भी सड़क किनारे खाई में जा गिरा. जिमसें बाइक सवार सभी चार लोग घायल हो गये. तो वहीं कार पर सवार घाट कुसुंभा के विष्णुधारी केवट के पुत्र सुनील कुमार तथा महेंद्र महतो के पुत्र नवीन महतो भी घायल हो गये. बाइक सवार की मानें तो कार तेज गति में था. सभी को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बड़हिया लाया गया. जहां से गंभीर रूप से जख्मी सुनील कुमार एवं नवीन कुमार के साथ बाइक पर सवार रवीश कुमार व रानी कुमार को रेफर कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










