आपसी कलह से आहत युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

Lakhisari News : लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड में एक 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों के अनुसार युवक ने आपसी कलह से परेशान होकर जहर खा लिया था. अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

लखीसराय से अजीत सिंह एवं देव कुमार की रिपोर्ट

Lakhisari News : लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत मुरवरिया गांव में रविवार को एक युवक द्वारा जहर खा लेने का मामला सामने आया है. गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है.

आपसी विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

मिली जानकारी के अनुसार मुरवरिया गांव निवासी जय जय राम यादव के 18 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार ने रविवार सुबह कथित रूप से जहर खा लिया. बताया जा रहा है कि वह किसी आपसी कलह को लेकर मानसिक रूप से परेशान था. हालांकि विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया

जहर खाने की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक की स्थिति का परीक्षण किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार जहर खाने के बाद इलाज में देरी होने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. उपचार के दौरान अस्पताल में युवक का नाम और पता दर्ज किया गया.

बिना पोस्टमार्टम शव ले गए परिजन

परिजनों ने बताया कि वे इस मामले में पुलिस को सूचना देकर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं. इसी कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया. बाद में परिजन युवक के शव को अंतिम संस्कार के लिए पिपरिया स्थित गंगा घाट ले गए.

पुलिस ने कहा, ली जा रही है जानकारी

पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

गांव में शोक का माहौल

युवक की असामयिक मौत से मुरवरिया गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन