अमित कुमार को जन सुराज पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 21 Apr 2026 6:23 PM
अमित कुमार को जन सुराज पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी
बड़हिया. प्रतापपुर निवासी अमित कुमार को जन सुराज पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पार्टी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार अमित कुमार को लखीसराय जिला का महामंत्री बनाया गया है. इस संबंध में सोमवार को आधिकारिक पत्र जारी किया गया. पार्टी ने अपने पत्र में अमित कुमार के प्रति विश्वास जताते हुए कहा है कि उनके समर्पण, सक्रियता व संगठन के प्रति योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गयी है. साथ ही उम्मीद जतायी है कि वे पार्टी के बिहार नव निर्माण अभियान को गति देने में अहम भूमिका निभायेंगे. अमित कुमार के इस चयन से बड़हिया एवं आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों व समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की राजनीतिक भागीदारी मजबूत होगी. पार्टी नेतृत्व ने यह भी स्पष्ट किया है कि संगठन के विभिन्न इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अब अमित कुमार पर होगी. उनके मनोनयन को संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए