लखीसराय में आज शाम तक आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 08 Jun 2026 9:39 AM
विज्ञापन
Lakhisari Weather Update : लखीसराय जिले में सोमवार को दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम तक मौसम करवट ले सकता है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान, वज्रपात और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
विज्ञापन
लखीसराय से अजीत सिंह एवं देव कुमार की रिपोर्ट
Lakhisari News : जिले में सोमवार को दिनभर उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही, लेकिन शाम तक मौसम के बदलने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग ने लखीसराय सहित बिहार के 27 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए आंधी-तूफान, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार 8, 9 और 10 जून तक जिले में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है.50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है. तेज हवा और वज्रपात को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.उमस भरी गर्मी से अभी नहीं मिलेगी पूरी राहत
सोमवार को जिले में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन अधिकांश समय धूप का असर बना रहेगा. इसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है.कुछ दिनाें तक तेज हवा के साथ बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार से मौसम में बदलाव के पूरे आसार हैं. जिले में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो सकती हैं, जिससे अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. इससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है.बिजली गिरने और आंधी के दौरान बरतें सावधानी
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंधी-तूफान और बिजली गरजने के दौरान खुले स्थानों पर न रहें. पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और खेत-खलिहान छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. घर से बाहर निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखने की सलाह दी गई है.किसानों को भी किया गया सतर्क
भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. सब्जी एवं अन्य फसलों को नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय करने को कहा गया है. प्रशासन ने भी लोगों से मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










