खनन विभाग के कर्मी के साथ मारपीट मामले का आरोपित समेत दो गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Mar 2024 8:29 PM

विज्ञापन

शरमा गांव से हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना पुलिस के एसआई मंटू कुमार ने एक शराबी को गिरफ्तार किया है. वहीं पूर्व में खनन विभाग के कर्मियों के साथ शरमा गांव में हुई मारपीट के मामले के एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है. रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि खनन विभाग के कर्मी साथ मारपीट मामले में शरमा गांव निवासी स्व तनिक सिंह के पुत्र पवन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया. वहीं महिसोना गांव निवासी डोमेन पासवान के शराबी पुत्र करण पासवान को गिरफ्तार किया गया. मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन