लोदिया गांव के बगीचा से कट्टा व तीन कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन

लोदिया गांव के बगीचा से कट्टा व तीन कारतूस बरामद

विज्ञापन

टाउन थाना की पुलिस ने भोला टोला से फरार दो वारंटियों को भी किया गिरफ्तार लखीसराय. टाउन पुलिस ने शनिवार को रात्रि गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के लोदिया गांव के बगीचा से एक देसी कट्टा के साथ तीन कारतूस भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन को देखकर अपराधी कट्टा व कारतूस छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड दो के भोला टोला से दो वारंटियों को गिरफ्तार भी किया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि शनिवार की रात को टाउन थाना क्षेत्र के लोदिया गांव के एक बगीचा में कुछ लोग बैठे थे. वे लोग गश्ती पुलिस वाहन देखकर सभी फरार हो गये. जिसके बाद शक होने पर पुलिस बल जब उक्त स्थान पहुंचे तो वहां पर से एक देसी कट्टा एवं तीन कारतूस बरामद किया. जिसकी जांच चल रही है. इधर, वार्ड नंबर दो भोला टोला से फरार वारंटी सिकंदर यादव के पुत्र बलराम यादव व इसी मुहल्ले के तीरथ यादव के पुत्र श्री राम यादव को भी गिरफ्तार किया गया है. देसी कट्टा व कारतूस बरामदगी को लेकर कांड संख्या 399/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बगीचा में बैठे लोग अपराधिक घटना का प्लान या चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की मंशा को लेकर पुलिस जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन