लखीसराय का बेगूसराय से होगा मुकाबला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2014 1:50 AM
लखीसराय : प्रभात खबर द्वारा सूबे के 38 जिलों में कराये जा रहे टी 20 क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी 2014 के लिए जिलास्तरीय क्रिकेट टीम चयन के लिए ओपन ट्रायल 10 एवं 11 मार्च को लखीसराय नया बाजार स्थित केआरके मैदान में होगा. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए टीम का […]
लखीसराय : प्रभात खबर द्वारा सूबे के 38 जिलों में कराये जा रहे टी 20 क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी 2014 के लिए जिलास्तरीय क्रिकेट टीम चयन के लिए ओपन ट्रायल 10 एवं 11 मार्च को लखीसराय नया बाजार स्थित केआरके मैदान में होगा. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन एलडीसीए के कोषाध्यक्ष गौतम कुमार एवं उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र अमृतराज करेंगे.
दो दिवसीय ओपन ट्रायल सुबह 10 बजे से शाम साढे चार बजे तक होगा. ओपन ट्रायल में खिलाडी अपने साथ किट खुद लेकर आयेंगे. प्रतियोगिता का नॉक आउट मैच 13 मार्च को कॉलेज ग्राउंड बेगूसराय में लखीसराय एवं बेगूसराय की टीमों के बीच खेला जायेगा. ओपन ट्रायल में शामिल होने के इच्छुक खिलाडी अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर निर्धारित तिथि के पूर्व लखीसराय कार्यालय में जमा कर सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










