पटना से आयी दो सदस्यीय टीम ने की एमडीएम की जांच

लखीसराय : एमडीएम जांच को लेकर पटना से दो सदस्यीय लखीसराय पहुंचे, जिसके अंतर्गत तीन चिन्ह्रित विद्यालयों की मध्याह्न भोजन की जांच की. शुक्रवार को पटना के एपीसीसी अमित कुमार, कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार, डीइओ कार्यालय पहुंचे, जहां से एमडीएम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विजय मिश्रा के साथ सामुदायिक भवन में चल रहे प्राथमिक विद्यालय बालूपर […]
लखीसराय : एमडीएम जांच को लेकर पटना से दो सदस्यीय लखीसराय पहुंचे, जिसके अंतर्गत तीन चिन्ह्रित विद्यालयों की मध्याह्न भोजन की जांच की. शुक्रवार को पटना के एपीसीसी अमित कुमार, कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार, डीइओ कार्यालय पहुंचे, जहां से एमडीएम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विजय मिश्रा के साथ सामुदायिक भवन में चल रहे प्राथमिक विद्यालय बालूपर का एमडीएम का जांच किया. उसके बाद बालगुदर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन की जांच की.
जांचोपरांत अमित कुमार एवं अभिषेक कुमार ने बताया कि विधानसभा में विधायक द्वारा प्रश्न उठाया गया था कि प्राथमिक विद्यालय बालूपर में मध्याह्न भोजन नहीं चल रहा है, उसी की जांच के लिए आया था. जांचोपरांत पाया गया कि प्राथमिक विद्यालय बालूपर मीनू के मुताबिक बच्चों के बीच भोजन दिया जा रहा था, वहीं अन्य विद्यालयों में भी मीनू के मुताबिक बच्चों के बीच भोजन परोसा जा रहा था. उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बालूपर टैग चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










