तबादले से हिली कई कर्मचारियों की जड़ें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jul 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

22 वर्षों बाद तबादला झेलने वाले कर्मचारी लोगों को जल्द वापस लौटने का दिला रहे भरोसा कई कर्मचारी अभी भी अपने पुराने जगह का नहीं छोड़ पा रहे मोह लखीसराय : जिला बनने के बाद पहली बार लखीसराय में जिलाधिकारी सुनील कुमार के द्वारा बड़े पैमाने पर जिले के लगभग सभी विभागों में वर्षों से […]
विज्ञापन
22 वर्षों बाद तबादला झेलने वाले कर्मचारी लोगों को जल्द वापस लौटने का दिला रहे भरोसा
कई कर्मचारी अभी भी अपने पुराने जगह का नहीं छोड़ पा रहे मोह
लखीसराय : जिला बनने के बाद पहली बार लखीसराय में जिलाधिकारी सुनील कुमार के द्वारा बड़े पैमाने पर जिले के लगभग सभी विभागों में वर्षों से कुंडली जमाये बैठे कर्मचारियों के तबादले के बाद जहां आम आवाम जिलाधिकारी के इस निर्णय की प्रशंसा कर रहा है वहीं तबादला हुए कर्मचारी डीएम को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे़
कई कर्मचारी जो लगभग अपने पदस्थापना काल से ही अपनी ऊंची पहुंच की वजह से एक ही जगह पर पदस्थापित थे और अपनी मनमानी की वजह से लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे, उनकी इस तबादले के बाद रातों की नींद उड़ी हुई है़ वे अब भी अपने पुराने जगह का मोह नहीं त्याग पा रहे हैं.
यहीं वजह है कि तबादले के बाद अपने ऊंची पहुंच को पुन: खंगालने में लग गये हैं. वहीं दूसरी ओर अपने शार्गिदों को जिनके बदौलत वे अपने मनमानी का सिक्का चला रहे थे उसे दो से तीन महीने में जल्द वापस लौटने का आश्वासन भी देने का काम कर रहे हैं.
यह किसी एक कर्मचारी की बात नहीं है बल्कि कमोबेश सभी कर्मचारियों जो विगत 15-20 वर्षों से एक ही जगह कुंडली मारकर बैठे हैं की यही स्थिति बनी हुई है़
इस बात की चर्चा आम हो जाने से आम आवाम भी प्रशासन की इस नीति पर भरोसा करने में संकोच कर रही है कि क्या सचमुच ऐसे कर्मचारी पुन: वापस आकर उनके लिए एक बार फिर परेशानी का सबब तो नहीं बनेंगे़ क्या यह तबादला ऐसे लोगों को सिर्फ कुछ दिन दूर रखने के लिए किया गया है या फिर ऐसे लोगों को सदा के लिए अपने पुराने जगह से दूर करने के लिए़ खैर आगे जो भी हो अभी तो सभी मठाधीश कर्मचारी जो कल तक लोगों को परेशान किया करते थे, आज उन्हें परेशानी का मतलब तो पता चल ही गया होगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










