शिक्षा विभाग में भी चला तबादले का दौर

Published at :03 Jul 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में भी चला तबादले का दौर

लखीसराय : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने बडे पैमाने पर बीइओ, डायट व्याख्याता व बेसिक विद्यालयों के प्राचार्य को स्थानांतरित किया है़ जिसमें लखीसराय के चार बीइओ भी शामिल हैं. शिक्षा विभाग के अधिसूचना के मुताबिक सूर्यगढा के नये बीइओ प्रभा कुमारी, चानन के छितीश चंद्र, पिपरिया में प्रकाश रंजन, हलसी के मो शफीक […]

विज्ञापन

लखीसराय : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने बडे पैमाने पर बीइओ, डायट व्याख्याता व बेसिक विद्यालयों के प्राचार्य को स्थानांतरित किया है़ जिसमें लखीसराय के चार बीइओ भी शामिल हैं. शिक्षा विभाग के अधिसूचना के मुताबिक सूर्यगढा के नये बीइओ प्रभा कुमारी, चानन के छितीश चंद्र, पिपरिया में प्रकाश रंजन, हलसी के मो शफीक आलम होंगे़ जबकि बडहिया, लखीसराय व रामगढ चौक में किसी बीइओ का पदस्थापन नहीं किया गया है़

इसके अलावे लखीसराय डायट में चार व्याख्याता का पदस्थापन किया गया है जिनमें धनंजय कुमार, अरविंद कुमार, रवींद्र पाठक व केदार दास हैं. जबकि बेसिक बुनियादी विद्यालय खुटहा में अशोक कुमार को पदस्थापित किया गया है़ इस जिले के चारों बीइओ को विभिन्न जिला में डायट व्याख्याता के रूप में पदस्थापित किया गया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन