15.5 लाख खर्च, पर नहीं हुआ सौंदर्यीकरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

तीन वित्तीय वर्ष में चला डीएम के कैंप आवास का मरम्मती कार्य जलजमाव की समस्या से अब भी छुटकारा नहीं लखीसराय : जिला समाहरणालय स्थित सिंचाई विभाग की आइबी में संचालित जिला पदाधिकारी का कैंप आवास के सौंदर्यीकरण व मरम्मती मद में तीन वित्तीय वर्ष के दौरान भवन निर्माण कार्य प्रमंडल की ओर से लगभग […]
विज्ञापन
तीन वित्तीय वर्ष में चला डीएम के कैंप आवास का मरम्मती कार्य
जलजमाव की समस्या से अब भी छुटकारा नहीं
लखीसराय : जिला समाहरणालय स्थित सिंचाई विभाग की आइबी में संचालित जिला पदाधिकारी का कैंप आवास के सौंदर्यीकरण व मरम्मती मद में तीन वित्तीय वर्ष के दौरान भवन निर्माण कार्य प्रमंडल की ओर से लगभग साढ़े पंद्रह लाख रुपये खर्च किये जा चुके हैं. इसके बावजूद जलजमाव की समस्याओं से इस आवास को भी छुटकारा नहीं मिल सका है. उपरोक्त तथ्यों का खुलासा लखीसराय भवन कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने आरटीआइ के द्वारा मांगी गयी सूचना के माध्यम से हुआ. कार्यपालक अभियंता के पत्रांक-291,
दिनांक 15 फरवरी 2016 के अनुसार वित्तीय वर्षवार 2013-14, 2014-15 एवं 2015-16 में लखीसराय जिला पदाधिकारी कैंप आवास सौंदर्यीकरण एवं मरम्मती मद में क्रमश: 5,60,600( पांच लाख साठ हजार छह सौ रुपये), 6,30,908(छह लाख तीस हजार नौ सौ आठ रुपये) एवं 3,49,654(तीन लाख 49 हजार 654रुपये) कुल मिला कर तीन वित्तीय वर्ष में कुल 15,41,162 रुपये (15 लाख 41 हजार 162 रुपये) खर्च किये जा चुके हैं. इसके बावजूद जलजमाव की समस्याओं से इस आवास को आज भी छुटकारा नहीं मिल सका है.
विभागीय समीक्षा के बाद होगी कार्रवाई: डीएम
डीएम सुनील कुमार ने कहा कि संबंधित मामलों की विभागीय समीक्षा करने के बाद समुचित कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल जिले में समाज के वंचित आदिवासी वर्ग के लोगों तक प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम चला कर सरकार प्रायोजित योजनाओं से राहत एवं कल्याण के कार्यक्रम चला कर उन्हें लाभ पहुंचाने में जिला प्रशासन सक्रिय है. अत: प्रशासनिक क्रियाकलापों के बारे में आगे पहल करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










