गुणवता पूर्ण हो कार्य, नहीं तो होगी विभागीय कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2016 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

विभाग चलायें जागरूकता अभियान लखीसराय : डीएम सुनील कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को बिहार आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोडमैप 2015-30 पर सैद्धांतिक सुझाव प्राप्त करने को लेकर समाहरणालय सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें जिलाधिकारी ने आपदा के खतरों को कम करने के उपायों पर आधारित रोड मैप 2015-30 तैयार करने के लिए […]
विज्ञापन
विभाग चलायें जागरूकता अभियान
लखीसराय : डीएम सुनील कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को बिहार आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोडमैप 2015-30 पर सैद्धांतिक सुझाव प्राप्त करने को लेकर समाहरणालय सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें जिलाधिकारी ने आपदा के खतरों को कम करने के उपायों पर आधारित रोड मैप 2015-30 तैयार करने के लिए तमाम लोगों से सुझाव देने की अपील की. जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा संस्थाओं को सुदृढ़ीकरण एवं पूर्व तैयारियों को प्रोत्साहन व पूर्व से बेहतर पुनर्वासन पुनस्थापित एवं पुननिर्माण की रूपरेखा मजबूत करना अनिवार्य है. उन्होंने भूकंप ,
बाढ़, सुखाड़, शीतलहर, अगलगी आदि आपदाओं के लिए जिले के सभी सरकारी संस्थानों एवं उपक्रमों से जन जागरण अभियान चलाने एवं एहतियात बचाव के उपाय ढूंढ़ने की बात कही. सेमिनार के दौरान जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी मंजु प्रसाद, डीपीओ सुरेश प्रसाद, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मृत्युंजय कुमार सिंह, भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










