तालाब भरने से रोका, तो दबंगों ने दी गांव खाली करने की धमकी

Published at :10 Jun 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब भरने से रोका, तो दबंगों ने दी गांव खाली करने की धमकी

थाना में लगायी गुहार अलीगंज : चन्द्रदीप थाना क्षेत्र के दीननगर पंचायत के हथिया गांव में महादलित परिवार के सदस्यों ने कुछ दबंग लोगों द्वारा गांव खाली करने की धमकी दिये जाने पर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. गुहार लगाने थाना पहुंचे ग्रामीण अंधी मांझी, सरीफा देवी, पैरी देवी, रूकवा देवी, […]

विज्ञापन

थाना में लगायी गुहार

अलीगंज : चन्द्रदीप थाना क्षेत्र के दीननगर पंचायत के हथिया गांव में महादलित परिवार के सदस्यों ने कुछ दबंग लोगों द्वारा गांव खाली करने की धमकी दिये जाने पर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. गुहार लगाने थाना पहुंचे ग्रामीण अंधी मांझी, सरीफा देवी, पैरी देवी, रूकवा देवी, सुनरवा देवी, बीसो मांझी, जानकी मांझी, दिनेश मांझी, कृष्ण मांझी, बृजु मांझी, सुनरवा देवी, चन्देश्वरी देवी, धुरवा देवी,
सकुनवा देवी, रधिया देवी, कलवा देवी, कारी देवी, अजनसिया देवी, बल्ली देवी, बेदमिया देवी, चिंता देवी, शांति देवी, लाखो देवी आदि ने बताया कि हथिया गांव के मांझी टोला में कई वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कराया गया था और तालाब से हम सभी महादलित समुदाय के लोग लाभान्वित होते थे.
जिसे गांव के ही दबंग प्रवृत्ति के लोगों द्वारा जेसीबी लगाकर भरने का काम किया जा रहा है. तालाब भरने से रोक लगाये जाने की मांग को लेकर हमलोगों ने अंचलाधिकारी को आवेदन दिया था. जिससे आक्रोषित दबंगों द्वारा अब गांव खाली करने की धमकी दी जा रही है. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष विशेष कुमार ने बताया कि महादलित समुदाय के लोगों द्वारा उक्त मामले को लेकर आवेदन दिया गया है. पुलिस द्वारा समुचित कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन