प्रमुख पद को लेकर बढ़ी सरगरमी

Published at :10 Jun 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
प्रमुख पद को लेकर बढ़ी सरगरमी

सूर्यगढ़ा : 19 जून को सूर्यगढ़ा में प्रखंड प्रमुख/उपप्रमुख का चुनाव होना है. प्रमुख का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है और पद के सभी दावेदार नये चेहरा हैं. पुराने चेहरे में एकमात्र निवर्तमान उपप्रमुख सुजय कुमार ही हैं, जो दुबारा निर्वाचित होकर सदन में जगह बनाने में सफल रहे और उपप्रमुख पद के […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : 19 जून को सूर्यगढ़ा में प्रखंड प्रमुख/उपप्रमुख का चुनाव होना है. प्रमुख का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है और पद के सभी दावेदार नये चेहरा हैं. पुराने चेहरे में एकमात्र निवर्तमान उपप्रमुख सुजय कुमार ही हैं, जो दुबारा निर्वाचित होकर सदन में जगह बनाने में सफल रहे और उपप्रमुख पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. प्रमुख/उपप्रमुख पद के चुनाव की तिथि घोषित हो जाने के बाद नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों की सरगरमी बढ़ गयी है, हालांकि प्रमुख पद के लिए कौन सा चेहरा अपनी सशक्त उपस्थिति बनाने में सफल होता है.

इस पर से परदा उठने में अभी कुछ दिन और समय लगेगा. सूर्यगढ़ा में पंसस के 38 पदों पर निर्वाचित पंसस अलग-अलग गुटों में बैठक व संपर्क कर अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं. पिछले बार प्रमुख/उपप्रमुख चुनाव में जिस कदर परोक्ष रूप से राजनीतिक दखलंदाजी हुई, कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी खासकर प्रमुख पद पर सूबे में काबिज सत्ता पक्ष से ही जुड़े उम्मीदवार का कब्जा होगा. धन बल एवं जातीय समीकरण के प्रभाव से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. पिछली बार प्रमुख चुनाव में निवर्तमान विधायक गुट को मुंह की खानी पड़ी थी, लेकिन अब स्थिति विपरीत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन