सिलिंडर लेते समय एक्सपायरी डेट पर भी देें ध्यान

Published at :07 Jun 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
सिलिंडर लेते समय एक्सपायरी डेट पर भी देें ध्यान

एक्सपायर सिंलिंडर का एपयोग हो सकता है बेहद खतरनाक सिलिंडर से हादसे पर मुआवजा का है प्रावधान बीमा के लिए ग्राहक को अपने एजेंसी संचालक को देना पड़ता है आवेदन सूर्यगढ़ा : यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि घरों में इस्तेमाल होने वाले रसोई गैस सिलिंडर की भी एक्सपाइरी डेट होती है. हर […]

विज्ञापन

एक्सपायर सिंलिंडर का एपयोग हो सकता है बेहद खतरनाक

सिलिंडर से हादसे पर मुआवजा का है प्रावधान
बीमा के लिए ग्राहक को अपने एजेंसी संचालक को देना पड़ता है आवेदन
सूर्यगढ़ा : यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि घरों में इस्तेमाल होने वाले रसोई गैस सिलिंडर की भी एक्सपाइरी डेट होती है. हर सिलिंडर की एक लाइफ होती है, जिसके बाद उसका इस्तेमाल खतरनाक होता है. सिलिंडर लेने के पहले ग्राहकों को उसकी एक्सपाइरी डेट चेक कर लेनी चाहिए, क्योंकि गैस सिलिंडर की एक्सपाइरी डेट होती है. एक्सपाइरी सिलिंडर का इस्तेमाल बेहद खतरनाक होता है.
वहीं सिलिंडर फटने से होने वाले हादसे पर ऑयल कंपनी की तरफ से बीमा राशि दी जाती है. इसे लेकर ग्राहक को नियम पूर्वक अपने एजेंसी संचालक को आवेदन देना होता है. अगर कनेक्शन लेते वक्त चूल्हा बाजार से लिया है तो एजेंसी से उसका सर्टिफिकेट लेना होगा. इसके बाद ही ग्राहक हादसे के बाद बीमा लेने के हकदार होंगे.
प्रत्येक एलपीजी धारक का होता है बीमा
प्रत्येक ऑयल कंपनी अपने एलपीजी कनेक्शन धारक का 40 लाख रुपये का बीमा करती है. यह बीमा राशि तीन माह की होती है. पहली बीमा हादसे के बाद परिवार के प्रत्येक व्यक्ति की पांच लाख रुपये, दूसरी बीमा उनके मेडिकल खर्च के तौर पर प्रत्येक व्यक्ति और परिवार का अधिकतम 15 लाख रुपया तथा तीसरी बीमा क्षतिग्रस्त घर पर एक लाख रुपये का होता है.
ग्राहक नहीं देते एक्सपाइरी डेट पर ध्यान
हम सभी गैस सिलिंडर लेने से पहले सिंलिंडर का वजन तौलने से लेकर गैस सिलिंडर में होने वाली लिकेज की जांच तो करते हैं, लेकिन जानकारी नहीं होने की वजह से कभी भी एक्सपाइरी डेट पर ध्यान नहीं देते हैं. एक्सपायर सिलिंडर का इस्तेमाल बेहद खतरनाक और जानलेवा तक हो सकता है. एक्सपायर सिलिंडर में गैस लीक होने और फटने का डर बना रहता है. हर गैस सिलिंडर पर उसकी एक्सपाइरी डेट लिखी होती है, जिसे समझना भी बेहद आसान है.
पेंशन वितरण की मांग, सड़क जाम
विरोध. जाकिर हुसैन बुनियादी विद्यालय सूर्यगढ़ा के समीप एनएच पर उतरे लाभुक
दस महीनों के पेंशन का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित सूर्यपुरा पंचायत के सौ लाभुकों ने जाकिर हुसैन बुनियादी विद्यालय सूर्यगढ़ा के समीप एनएच 80 को जाम कर दिया. इससे आवागमन बाधित हो गया. बीडीओ के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ.
मेदनीचौकी :पेंशन वितरण की मांग को लेकर सोमवार को सूर्यपुरा पंचायत के आक्रोशित सौ लाभुकों ने जाकिर हुसैन बुनियादी विद्यालय सूर्यगढ़ा के समीप एनएच 80 को जाम कर दिया.
इससे आधा घंटा तक आवागमन बाधित रहा. आक्रोशित लाभुकों ने कहा कि अगस्त 2015 से मई 2016 तक कुल दस महीनों के पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है. मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर प्रभाकर ने फिलहाल सात महीनों के पेंशन वितरण किये जाने का आश्वासन दिया. उनके हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम मुक्त हो पाया. मौके पर बताया गया कि बुधवार से सूर्यपुरा पंचायत के लाभुकों के बीच पेंशन राशि का वितरण किया जायेगा.
762 लाभुकों के बीच पेंशन राशि का होना है वितरण: वहीं पंचायत सचिव राकेश कुमार ने बताया कि सूर्यपुरा पंचायत में कुल 762 लाभुकों के बीच पेंशन राशि का वितरण किया जाना है. इसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के कुल 129 लाभुक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन के कुल 78 लाभुक शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन