लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं की दें जानकारी

लखीसराय : समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में सभी विभागों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक डीएम सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी विभागों की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में सभी विभागों के लिए राज्य सरकार द्वारा जनता के लिए चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजना […]
लखीसराय : समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में सभी विभागों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक डीएम सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी विभागों की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में सभी विभागों के लिए राज्य सरकार द्वारा जनता के लिए चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजना के बारे में एक दूसरे विभागों को आपसी सामंजस्य कर योजना की जानकारी देने का निर्देश दिया.
जिलाधिकारी ने इस दौरान कृषि,खनन,शिक्षा,पीएचइडी सहित अन्य विभागों की समीक्षा की. इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार,जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजु प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश , जिला शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकी सिंह ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी अर्चना भारती सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










