नप की जमीन के अतिक्रमण का लिया जा रहा जायजा

लखीसराय : जिलाधिकारी सुनील कुमार के आदेश के बाद नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक व अंचलाधिकारी अरुण कुमार की देखरेख में शुक्रवार को शहर के चितरंजन रोड की मापी शुरू की गयी. मापी शहर के मुख्य सड़क स्थित चितरंजन मोड़ से मापी प्रक्रिया शुरू की गयी. मौके पर उपस्थित नप कार्यपालक पदाधिकारी श्री […]
लखीसराय : जिलाधिकारी सुनील कुमार के आदेश के बाद नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक व अंचलाधिकारी अरुण कुमार की देखरेख में शुक्रवार को शहर के चितरंजन रोड की मापी शुरू की गयी. मापी शहर के मुख्य सड़क स्थित चितरंजन मोड़ से मापी प्रक्रिया शुरू की गयी.
मौके पर उपस्थित नप कार्यपालक पदाधिकारी श्री रजक ने बताया कि डीएम के आदेश पर चितरंजन रोड की मापी करायी जा रही है़ मापी के दौरान जो भी अतिक्रमण की हुई जमीन नप की निकलेगी उसे मुक्त कराया जायेगा़ उन्होंने कहा कि चितरंजन रोड मोड़ से चितरंजन रोड होते हुए थाना चौक तक सड़क की मापी करायी जायेगी़ मौके पर नप के सिटी मैनेजर अमित कुमार सहित अमीन व कर्मचारी उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










