आम तोड़ने को लेकर हुई मारपीट में एक की मौत

Published at :03 Jun 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
आम तोड़ने को लेकर हुई मारपीट में एक की मौत

बरहट : थाना क्षेत्र के टेंगहरा गांव में आम तोड़ने को लेकर हुई मारपीट में शिबू यादव नामक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार को विनोद यादव व उसकी पत्नी हेमा देवी गोतियारी में रहे आम पेड़ से आम तोड़ रही थी. तभी शिबू यादव भी वहां पहुंच गया व उसी पेड़ […]

विज्ञापन

बरहट : थाना क्षेत्र के टेंगहरा गांव में आम तोड़ने को लेकर हुई मारपीट में शिबू यादव नामक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार को विनोद यादव व उसकी पत्नी हेमा देवी गोतियारी में रहे आम पेड़ से आम तोड़ रही थी. तभी शिबू यादव भी वहां पहुंच गया व उसी पेड़ से आम तोड़ने लगा, जिस पर विनोद यादव और उसकी पत्नी ने आम तोड़ने से मना किया. इसी बात को लेकर शिबू व विनोद के बीच प्रारंभ तू-तू, मैं-मैं मारपीट में बदल गयी.

मारपीट के दौरान विनोद यादव द्वारा लाठी से प्रहार किये जाने के पश्चात शिबू जमीन पर गिर कर छटपटाने लगा व देखते-ही-देखते उसकी मौत हो गयी. उक्त घटना के बाद विनोद यादव व उसकी पत्नी मौके से फरार हो गयी. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के पुत्र मुकेश यादव ने विनोद यादव व उसकी पत्नी हेमा देवी पर हत्या को लेकर मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन