सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली रहेगी गुल

लखीसराय : विद्युत विभाग द्वारा 33 हजार केवीए तार के बदली किये जाने के कारण लखीसराय शहर में गुरुवार की सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी़ इस बाबत विद्युत कार्यपालक अभियंता मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि शहर के दोनों हिस्सों पुरानी बाजार व नया बाजार क्षेत्र में इस […]
लखीसराय : विद्युत विभाग द्वारा 33 हजार केवीए तार के बदली किये जाने के कारण लखीसराय शहर में गुरुवार की सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी़ इस बाबत विद्युत कार्यपालक अभियंता मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि शहर के दोनों हिस्सों पुरानी बाजार व नया बाजार क्षेत्र में इस दौरान बिजली बाधित रहेगी़
वहीं उन्होंने बताया कि विद्यापीठ पुल के पास किऊल नदी में बिजली के पोल गाड़े जाने के कारण सूर्यगढ़ा फीडर का लाइन दिन के एक बजे से संध्या पांच बजे तक काटा जायेगा़ इस कारण सूर्यगढ़ा क्षेत्र में इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










