जमीन विवाद में मारपीट, चार घायल

Published at :01 Jun 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, चार घायल

लखीसराय : शहर के कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 अंतर्गत गोसांय टोला में मंगलवार को दो परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक परिवार के चार लोग घायल हो गये़ जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है़ घटना के संबंध में सदर अस्पताल में भरती घायल मुकेश […]

विज्ञापन

लखीसराय : शहर के कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 अंतर्गत गोसांय टोला में मंगलवार को दो परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक परिवार के चार लोग घायल हो गये़ जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है़ घटना के संबंध में सदर अस्पताल में भरती घायल मुकेश पंडित ने बताया कि पड़ोस के प्रमोद लहेड़ी, सुनैना देवी, दीपक कुमार आदि ने सुबह लगभग साढ़े सात बजे उनके घर पर हमला कर घर के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की़

उसने बताया कि प्रमोद लहेड़ी के साथ उनलोगों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है़ इसी को लेकर उनलोगों ने मारपीट की़ घायलों में मुकेश के अलावे, रामानुज पंडित, रूबी देवी सुमा देवी भी शामिल हैं. इस संबंध में कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि उनके पास अभी तक मामला नहीं पहुंचा है़ सदर अस्पताल में यदि इलाज चल रहा है तो वहां से बयान आने के बाद कार्रवाई की जायेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन