विवाहिता ने मैट्रिक में फेल होने पर आग लगा की आत्महत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

छह माह पूर्व हुई थी शादी, पति सोमवार को गया था दिल्ली बचाने गये चचेरे ससुर हुए घायल लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के खगौर गांव में एक विवाहिता द्वारा मैट्रिक परीक्षा में फेल हो जाने की वजह से मंगलवार को शरीर पर केरोसिन डाल आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है़ हालांकि टाउन […]
विज्ञापन
छह माह पूर्व हुई थी शादी, पति सोमवार को गया था दिल्ली
बचाने गये चचेरे ससुर हुए घायल
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के खगौर गांव में एक विवाहिता द्वारा मैट्रिक परीक्षा में फेल हो जाने की वजह से मंगलवार को शरीर पर केरोसिन डाल आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है़ हालांकि टाउन थाना पुलिस देर शाम तक इस तरह के किसी मामले की जानकारी से इनकार करती रही़
घटना के संबंध में बताया जाता है कि खगौर निवासी रामचंद्र साव के बड़े बेटे पवन कुमार की शादी विगत छह माह पूर्व गढ़ी विशनपुर की कल्पना के साथ हुई थी़ शादी के बाद कल्पना ने मार्च में हुए मैट्रिक परीक्षा भी दी थी़ रविवार को आये मैट्रिक के रिजल्ट में उसका नाम नहीं होने पर कल्पना काफी मायूस हो गयी़
सोमवार को कल्पना ने पति पवन के कमाने के लिए दिल्ली चले जाने के बाद मंगलवार को अपनी सास राजकुमारी व ससुर के घर से चले जाने के बाद अकेले घर में केरोसिन डालकर शरीर में आग लगा ली़ कल्पना के द्वारा आग लगाये जाने के बाद जब घर से धुआं निकलने लगा तो घर के बगल में रह रहे उसके चचेरे ससुर तीरो साव घर की दीवार फांद कर उसे बचाने की कोशिश की लेकिन दीवार से गिरने के क्रम में उनका पैर टूट गया़ वहीं जब तक अन्य मुहल्ले वाले कल्पना को बचाने पहुंचे तब तक कल्पना का शरीर काफी जल चुका था़ घटना की जानकारी मिलने के बाद जब तक कल्पना की सास राजकुमारी घर पहुंची तब तक कल्पना मर चुकी थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










