मात्र एक काउंटर से काटे जा रहे टिकट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी . रेलवे बुकिंग काउंटर पर कर्मचारियों का अभाव, 11 की जगह मात्र छह पदस्थापित 11 स्वीकृत पदों की जगह मात्र छह पदस्थापित कर्मचारी में भी एक है सस्पेंड व एक लंबी छूट्टी पर चल रहे हैं. कर्मचारियों की कमी की वजह से सिर्फ एक टिकट काउंटर से ही टिकट काटे जा रहे हैं. इससे […]
विज्ञापन
परेशानी . रेलवे बुकिंग काउंटर पर कर्मचारियों का अभाव, 11 की जगह मात्र छह पदस्थापित
11 स्वीकृत पदों की जगह मात्र छह पदस्थापित कर्मचारी में भी एक है सस्पेंड व एक लंबी छूट्टी पर चल रहे हैं. कर्मचारियों की कमी की वजह से सिर्फ एक टिकट काउंटर से ही टिकट काटे जा रहे हैं. इससे रेलयात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.
लखीसराय : किऊल जंकशन पर न तो रेलवे के वरीय अधिकारियों की नजरें इनायत हो रहीं और न ही रेल मंत्रालय का. अनेक समस्याओं से जहां यहां के रेल कर्मी जूझ रहे हैं वहीं यहां से यात्रा आरंभ करने वाले यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. अतिमहत्वपूर्ण स्टेशन होने के बावजूद यहां बुकिंग कार्यालय द्वारा सिर्फ एक टिकट काउंटर के माध्यम से यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराया जाता है जिससे आये दिन यहां बुकिंग क्लर्क एवं यात्रियों के बीच नोक-झोंक होती रहती है. खासकर सुबह एवं संध्या बेला में यहां अक्सर यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिल जाती है
लेकिन तीन काउंटर रहने के बावजूद सिर्फ एक काउंटर ही खुली रहती है जिससे टिकट काटा जाता है. इस संबंध में जब प्रभात खबर ने किऊल जंकशन के स्टेशन प्रबंधक जेवियर इक्का एवं बुकिंग सुपरवाइजर संजीव कुमार से जानना चाहा तो बताया गया कि कर्मचारियों के अभाव की वजह से सिर्फ एक काउंटर खोलना उनकी मजबूरी बन गई है. उक्त दोनों रेल अधिकारियों ने बताया कि उनके पास अनारक्षित टिकट काउंटर के लिए वर्तमान में सिर्फ चार ही कर्मचारी हैं. उन्हीं से तीन शिफ्ट में काम लिया जाता है. जिस वजह से एक ही काउंटर से टिकट उपलब्ध कराया जाता है. हालांकि उन्होंने कहा कि अगर काफी भीड़ होती है तो रिजर्व स्टाफ को लगाया जाता है.
कहते हैं स्टेशन प्रबंधक
स्टेशन प्रबंधक जेवियर एक्का ने बताया कि इस संबंध में लगातार दानापुर मंडल के अधिकारियों को अवगत कराया जाता है. आये दिन यात्रियों की शिकायतें इस संबंध में मिलती रहती हैं, लेकिन स्टाफ की कमी की वजह से वे लोग मजबूर हैं.
उन्होंने बताया कि जब बुकिंग ऑफिस में रिजर्व स्टाफ रहता हैं तो दो-दो काउंटर चालू करा दिया जाता है. श्री एक्का ने बताया कि चार स्टाफ में से कभी-कभी एक स्टाफ के छुट्टी पर चले जाने पर सिर्फ एक काउंटर खोले रखना उनकी मजबूरी बनी रहती है.
वर्तमान में मात्र चार कर्मचारी कार्यरत
किऊल जंकशन पर अनारक्षित बुकिंग काउंटर के लिए रेल विभाग द्वारा 11 बुकिंग क्लर्क का पद स्वीकृत किया गया है, लेकिन वर्तमान में महज 6 कर्मचारी ही पदस्थापित हैं. उसमें से भी एक बुकिंग क्लर्क बीके साहू यात्रियों से टिकट पर अंकित मूल्य से ज्यादा राशि लेने को लेकर निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ सस्पेंड हो चुके हैं तथा एक ओपी अंबष्टा विगत 70 दिनों से लंबी छूट्टी पर चल रहे हैं. ऐसे में अब किऊल जंकशन के बुकिंग काउंटर में वर्तमान में सिर्फ चार ही कर्मचारी कार्यरत हैं. तीन कर्मचारी को आठ-आठ घंटे के तीन शिफ्ट में लगाया जाता है तथा एक कर्मचारी को रिजर्व रखा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










