बूथ 48 व 50 पर 30 को मतदान

लखीसराय : पिपरिया प्रखंड के रामचंद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह के 48 व वार्ड संख्या आठ के बूथ संख्या 50 पर धांधली के संबंध में मिली शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने इन दो बूथों पर 30 मई को पुन: मतदान कराने का आदेश दिया है. यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सुनील […]
लखीसराय : पिपरिया प्रखंड के रामचंद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह के 48 व वार्ड संख्या आठ के बूथ संख्या 50 पर धांधली के संबंध में मिली शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने इन दो बूथों पर 30 मई को पुन: मतदान कराने का आदेश दिया है. यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सुनील कुमार ने दी. ज्ञात हो कि मंगलवार को मतगणना के समय उक्त दो बूथों पर मतदान से ज्यादा मतपत्रों के निकलने तथा कुछ मतपत्रों के रंगों में भिन्नता पाये जाने के बाद अन्य प्रत्याशियों द्वारा इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गयी थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने इन दो बूथों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया है.
पुनर्मतदान कराने की मांग
लखीसराय. जिले के चानन प्रखंड के कुंदर पंचायत में मतगणाना में धांधली का आरोप लगाते हुए मुखिया प्रत्याशी आशा देवी, अंजली देवी व पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी गीता पासवान ने राज्य निर्वाचन आयोग को आवेदन देकर पुन: मतदान कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










