मृतक के परिजनों को मिला ड्राफ्ट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2013 7:13 AM

विज्ञापन

मिले एक लाख रुपये व तीन लाख की फिक्स डिपॉजिट के कागजात लखीसराय. पिछले 13 जून को जिले के चानन थाना अंतर्गत कुंदर हॉल्ट पर पटना धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में नक्सलियों द्वारा हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हुई थी. उनके परिजनों को शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने […]

विज्ञापन

मिले एक लाख रुपये व तीन लाख की फिक्स डिपॉजिट के कागजात

लखीसराय. पिछले 13 जून को जिले के चानन थाना अंतर्गत कुंदर हॉल्ट पर पटना धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में नक्सलियों द्वारा हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हुई थी. उनके परिजनों को शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने एक एक लाख रुपये का ड्राफ्ट व तीन-तीन लाख रुपये के फिक्स डिपोजिट का कागजात दिये. इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि गत 13 जून को कुंदर हॉल्ट के पास नक्सलियों द्वारा हुई गोलीबारी में मृत आरपीएसएफ के जवान सुकांतो देवदास, पुलिस अवर निरीक्षक कुमार अमित एवं पूर्णिया निवासी सरबर आलम के परिजनों को एक एक लाख रुपये का ड्राफ्ट व तीन-तीन लाख रुपये का फिक्स डिपोजिट कागजात दिया गया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद जिला प्रशासन ने सरकार को मुआवजे को लेकर पत्र भेजा था. उसके बाद सरकार के आदेश पर मृतक के तीनों परिजनों को मुआवजा बतौर चेक व ड्राफ्ट दिया गया. मालूम हो कि 13 जून को दिन दहाड़े नक्सलियों ने धनबाद से आ रही पटना धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को नक्सलियों ने हाइजैकक कर दिया था. उसके बाद ट्रेन पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी. इसमें आरपीएसएफ के जवान, पुलिस अवर निरीक्षक व एक यात्री की मौत घटनास्थल पर हो गयी थी. गोलीबारी में एक दर्जन से अधिक यात्री व रेल चालक, गार्ड भी जख्मी हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन