बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र चौधरी ने दी जानकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2013 6:33 AM
किसानों को मिलेगी सुविधा ऋण लेने के लिए किया जागरूक झाझा: सूबे के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बसे लोगों के उत्थान के लिए बिहार ग्रामीण बैंक कई तरह की योजनाएं चला रही हैं. वित्तीय समावेशी के तहत खाता खुलवाने के लिए बैंक गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं. हम छोटे व बड़े किसानों को […]
किसानों को मिलेगी सुविधा
ऋण लेने के लिए किया जागरूक
झाझा: सूबे के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बसे लोगों के उत्थान के लिए बिहार ग्रामीण बैंक कई तरह की योजनाएं चला रही हैं. वित्तीय समावेशी के तहत खाता खुलवाने के लिए बैंक गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं. हम छोटे व बड़े किसानों को केसीसी दे रहे हैं. अब केसीसी लेने के लिए एलपीसी की आवश्यकता नहीं है. उक्त बातें बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र चौधरी ने प्रखंड क्षेत्र के जामु खरैया पंचायत के सामुदायिक भवन में आयोजित बिहार ग्रामीण बैंक जागरूकता शिविर के दौरान कही. उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास कम जमीन है उनसे मात्र शपथपत्र जमा करवाकर 50 हजार रुपया तक का केसीसी स्वीकृत किया जायेगा. जबकि 50 हजार से ऊपर केसीसी के लिए गांव के दो व्यक्ति का वंशावली तथा केवाला का फोटो कॉपी जमा करना होगा. अब एलपीसी के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. जबकि उक्त बैंक के वित्तीय समावेशी नोडल पदाधिकारी एके चौधरी ने बताया कि ग्रामीण बैंक की 2389 बैंक व 2074 शाखा है,जिसमें सभी को कम से कम एक हजार केसीसी स्वीकृत करने का लक्ष्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष अरबिंद सिंह शेखावत द्वारा दिया गया है. साथ ही कहा कि 31 दिसंबर तक जमुई में बैंक की 7 नई शाखा गुगुलडीह, सेवा, बाराजोर, झुण्डो, इंदपै(बोधवान तालाब),आढ़ा व कैयार में खोली जायेगी. जिसके लिए प्रबंधक की नियुक्ति भी की गयी है. मौके पर झाझा शाखा के वरीय प्रबंधक शैलेस कुमार ने बताया कि प्रत्येक केसीसी के साथ 10 हजार रूपये का उपभोक्ता संरक्षण ऋण भी दिया जा रहा है. ताकि बीमारी या क ोई संकट आने पर महाजन का चक्कर न लगाना पड़े. इस अवसर पर एकडारा शाखा कृपा सतेन तोमसे, शिवनंदन सिंह, पूर्व जिला पार्षद धर्मदेव यादव, मुखिया नयना देवी,गणोश यादव,विंदेश्वरी मंडल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










