अधिकारियों के साथ मंत्री ने की समीक्षा बैठक

Published at :27 Dec 2015 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ मंत्री ने की समीक्षा बैठक

अधिकारियों के साथ मंत्री ने की समीक्षा बैठक फोटो संख्या:11-जिला अतिथिशाला में प्रवेश करते मंत्रीप्रतिनिधि, लखीसरायरविवार को अतिथिशाला में बिहार सरकार के सिंचाई मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह, जिलाधिकारी उदय कुमार सिंंह, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता, टेक्निकल अभियंता के साथ समीक्षा […]

विज्ञापन

अधिकारियों के साथ मंत्री ने की समीक्षा बैठक फोटो संख्या:11-जिला अतिथिशाला में प्रवेश करते मंत्रीप्रतिनिधि, लखीसरायरविवार को अतिथिशाला में बिहार सरकार के सिंचाई मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह, जिलाधिकारी उदय कुमार सिंंह, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता, टेक्निकल अभियंता के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें जिले के कुंदर जलाशय सहित टाल दियारा के सिंचाई योजनाओं पर घंटों विचार-विमर्श किया. सिंचाई मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने निर्देश दिया कि किसान सरकार की रीढ़ होती है. किसान खुश रहेगा तो सरकार व जनता भी खुश रहेगी. जिले में किसानों की लाभाविंत सिंचाई योजना को निरीक्षण कर यथाशीघ्र चालू किया जाय. कहा कि इसका प्राक्कलन तैयार कर निविदा निकाल कर कार्य चालू कराये. जिसमें किसानों को सुखाड़ का सामना नहीं करना पड़े. समीक्षा बैठक के बाद जिले के सीमा पर सिंचाई विभाग के टीम के साथ कुंदर जलाशय योजना का निरीक्षण के लिए निकल पड़े. उसके पूर्व लखीसराय की सीमा पर मंत्री का महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहना कर भव्य स्वागत किया. साथ ही नीतीश-ललन जिंदाबाद की नारेबाजी की. अतिथिशाला पहुंचने पर मंत्री को क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने गुलदस्ता देकर शिष्टाचार मुलाकात की. क्षेत्रीय विधायक ने मंत्री महोदय से जिले के सिंचाई योजना, टाल दियारा, हलसी, रामगढ़ को चालू करने की मांग की. इसके अलावे सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव, पूर्व विधायक फुलैना सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रामाशंकर शर्मा, शिव रंजन प्रसाद उर्फ लाला बाबू पिपरिया प्रखंड प्रमुख रवि रंजन मंडल, जिप सदस्य नवनीत कुमार, सकलदेव यादव, मुखिया उमेश राम, जिला जदयू के श्रमिक प्रकोष्ठ के कमल किशोर सिंह, शलेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार, नीरज कुमार, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, अमरेश कुमार, अनीश, रवि शंकर सिंह अशोक सहित हजारों समर्थक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन