बच्चों से उनका बचपन न छीने

Published at :27 Dec 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों से उनका बचपन न छीने

बच्चों से उनका बचपन न छीने -बाल संरक्षण को लेकर हुआ कार्यशाला-पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बालक के हितों पर की गयी चर्चासोनो. बाल संरक्षण विषय को लेकर स्थानीय किसान भवन में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला व समन्वयक बैठक समग्र सेवा संस्थान द्वारा किया गया़ चाइल्ड इंडिया फाउंडेशन नई दिल्ली व चाइल्ड राइट एंड यू […]

विज्ञापन

बच्चों से उनका बचपन न छीने -बाल संरक्षण को लेकर हुआ कार्यशाला-पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बालक के हितों पर की गयी चर्चासोनो. बाल संरक्षण विषय को लेकर स्थानीय किसान भवन में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला व समन्वयक बैठक समग्र सेवा संस्थान द्वारा किया गया़ चाइल्ड इंडिया फाउंडेशन नई दिल्ली व चाइल्ड राइट एंड यू कोलकाता के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों की सुरक्षा व उनके बचपन के संरक्षण पर सबो ने अपनी अपनी राय रखा़ प्रखंड प्रमुख आलमगीर अंसारी ने अभिभावकांे व अन्य लोगो से अपील करते हुए कहा कि बच्चों से उनका बचपन न छीने़ समाज के वैसे बच्चे जो किसी कारणवश भटक कर स्कूल से दूर हो गए हो या फिर मजबूरीवश मजदूरी करने में लग गए हो उन्हें वापस परिवार में लाकर उनके बचपन को जीने में सहयोग करें़ अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह ने बाल मजदूरी को रोकने के लिए कारगर उपाय करने की बात कहा़ उन्होंने बाल विवाह को भी रोकने के लिए जनप्रतिनिधियो से सहयोग करने को कहा़ प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक महेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रखंड में 5 वर्ष के लगभग 28 हजार बच्चे है़ बच्चों को सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग में ही संरक्षण मिलता है़ बाद में शिक्षा विभाग का दायित्व होता है कि बच्चों को कैसे विद्यालय में संरक्षण मिले़ स्वास्थ्य विभाग के राजेश तमोली ने भी बाल मजदूरी व बाल विवाह का मुद्दा उठाकर ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने व इसकी कानूनी बातें व सजा की जानकारी को भी बताये जाने का अभियान चलाने पर जोर दिया़ चाइल्ड लाइन के टीम मेंबर व जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक राज कमल ने भी बाल मजदूरी को रोकने हेतु सार्थक पहल करने की बात कहा़ उन्होंने कहा कि बाल मजदूरी में लगे बच्चों को इससे मुक्त कराकर स्कूल भेजने का प्रबंध करने के अलावे उनके परिवार की आर्थिक समस्या को दूर करने का भी प्रयास हो़ मौके पर सहायक अवर निरिक्षक राज किशोर साह,पर्यवेक्षिका मधु कुमारी,विश्वजीत कुमार,समग्र सेवा जमुई के प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह,चाइल्ड लाइन के सुधीर कुमार,रवि शंकर तमोली सहित कई लोग मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन