बैठक में सारा साक्ष्य विधायक को सौंपने का नर्णिय

Published at :27 Dec 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
बैठक में सारा साक्ष्य विधायक को सौंपने का नर्णिय

बैठक में सारा साक्ष्य विधायक को सौंपने का निर्णयफोटो संख्या 06चित्र परिचय: बैठक में शामिल अभ्यर्थी प्रतिनिधि, लखीसरायटीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ लखीसराय के बैनर तले अभ्यर्थियों की बैठक नया बाजार धर्मशाला के प्रांगण में रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राम प्रवेश कुमार सिंह ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया […]

विज्ञापन

बैठक में सारा साक्ष्य विधायक को सौंपने का निर्णयफोटो संख्या 06चित्र परिचय: बैठक में शामिल अभ्यर्थी प्रतिनिधि, लखीसरायटीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ लखीसराय के बैनर तले अभ्यर्थियों की बैठक नया बाजार धर्मशाला के प्रांगण में रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राम प्रवेश कुमार सिंह ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सारा साक्ष्य विधायक जी के पास दिया जायेगा, जिससे उनकी बातों को विधानसभा में उठाने और सरकार का ध्यान आकृष्ट करने में विधायक को मदद मिल सके. अध्यक्ष ने कहा कि जो अभ्यर्थी टीइटी अथवा एसटीइटी पास हैं उसे विशेष टीइटी व एसटीइटी से पहले नियुक्ति की गारंटी दिया जाये. जो अभ्यर्थी में असंतोष व्याप्त है उसको दूर किया जाये. सरकार से दोषपूर्ण व्यवस्था का त्याग करके केन्द्रीयकृत ढंग से सभी को बहाल करें और जो विगत चार वर्षों से जिला दर जिला नौ हजार नियोजन ईकाई का चक्कर लगा-लगा कर आर्थिक और मानसिक क्षति हुई है उसकी पूर्ति की जाये. अगर अभ्यर्थी इसी प्रकार भटकते रहे और सरकार इनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करती रही, तो हक के लिए अभ्यर्थी सड़क से सांसद तक अपनी जान की बाजी लगा देगें. मौके पर संतोष कुमार, छोटे लाल रजक, विनोद कुमार सहित अन्य अभ्यर्थी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन