वद्यिुत कनेक्शन के बावजूद प्राथमिकी दर्ज

Published at :26 Dec 2015 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
वद्यिुत कनेक्शन के बावजूद प्राथमिकी दर्ज

विद्युत कनेक्शन के बावजूद प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ाराजीव गांधी विद्युतीकरण के तहत दिये गये बिजली कनेक्शन के बावजूद कनीय अभियंता द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विद्युत अवर प्रमंडल सूर्यगढ़ा के क्षेत्र समीपवर्ती क्षेत्र शाम्हो थाना क्षेत्र में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत हरिजन, महादलित व बीपीएल परिवार के घरों में बिजली मीटर कनेक्शन […]

विज्ञापन

विद्युत कनेक्शन के बावजूद प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ाराजीव गांधी विद्युतीकरण के तहत दिये गये बिजली कनेक्शन के बावजूद कनीय अभियंता द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विद्युत अवर प्रमंडल सूर्यगढ़ा के क्षेत्र समीपवर्ती क्षेत्र शाम्हो थाना क्षेत्र में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत हरिजन, महादलित व बीपीएल परिवार के घरों में बिजली मीटर कनेक्शन के साथ बिजली आपूर्ति की गयी. जिसका बिजली मीटरों का सिरियल नंबर 225977, 235070, 225970,232774, 235071, 230693, 236477 आदि हैं. वहीं अरोपी शंकर राय द्वारा 27.10.15 को साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लि के सूर्यगढ़ा विद्युत कार्यालय के माध्यम से फार्म एसबी-69 सिरियल नंबर एसबी-बी-बी 275875 रसीद नंबर 810997,834021 चार सौ राशि भुगतान कर कनेक्शन लिया गया था. बाबजूद इसके बिजली चोरी का प्राथमिकी दर्ज की गयी. इस बाबत पीड़ित परिवार की महिलाओं ने मंजु देवी, सुनीता देवी, सुलेखा देवी, गीता देवी, फुलिया देवी, रेणु देवी सहित बिजली फ्रेंचाइजी संचालक गिरीधर झा द्वारा राजीव विद्युतीकरण के ठेकेदार की मिली भगत से लोगों को मुफ्त बिजली जलाने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग किये जाने की बात कही. राशि नहीं दिये जाने पर मामले को रफा-दफा करवाने के नाम पर फ्रेंचाइजी द्वारा मोबाइल नं.9504630357 से आरोपी के परिवार वाले से पांच हजार रुपया मांग की जा रही है. ज्ञात हो कि शुक्रवार को सूर्यगढ़ा विद्युत अवर प्रमंडल के कनीय अभियंता रंजित कुमार के बयान पर सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी.क्या कहते हैं थाना अध्यक्ष इस बाबत शाम्हो थाना अध्यक्ष वैभव कुमार के बताया कि अनुसंधान के दौरान नामांकित आरोपी के घर में विद्युत कनेक्शन का मीटर पाया गया. क्या कहते हैं कनीय अभियंता इस बाबत कनीय अभियंता रंजित कुमार ने बताया कि बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन प्रा लि द्वारा मीटर उपलब्ध करवाया जा सकता है. वहीं विद्युत कनेक्शन की सूचना सूर्यगढ़ा कार्यालय को उपलब्ध नहीं करवाया गया.क्या कहते हैं विधायक इस बाबत संजय विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने दूरभाष पर बताया कि विद्युत कनेक्शन के बाद बिजली बिल देना विद्युत विभाग का काम है. विभाग द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर गहन छान बीन करने के उपरोक्त निर्दोष लोगों पर हुए प्राथमिकी दर्ज के विरूद्ध मामले को गंभीरता से लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन