बैट अभ्यर्थियों को अंर्तवीक्षा से अलग रखना पात्रता का अपमान

बैट अभ्यर्थियों को अंर्तवीक्षा से अलग रखना पात्रता का अपमान जमुई. राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों में होने वाले सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति में बैट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अंर्तवीक्षा से अलग रखने पर डा. गौरीशंकर पासवान और डा. देवेंद्र कुमार गोयल ने चिंता प्रकट की है. उन्होंने कहा कि […]
बैट अभ्यर्थियों को अंर्तवीक्षा से अलग रखना पात्रता का अपमान जमुई. राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों में होने वाले सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति में बैट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अंर्तवीक्षा से अलग रखने पर डा. गौरीशंकर पासवान और डा. देवेंद्र कुमार गोयल ने चिंता प्रकट की है. उन्होंने कहा कि बैट अभ्यर्थियों को अंर्तवीक्षा से अलग रखना पात्रता खुला अपमान है. उन्होंने कहा कि यूजीसी नयी दिल्ली के नियमावली और निर्देशन पर ही बिहार पात्रता परीक्षा,जेट और प्लेट का आयोजन होता है और बैट नेट की तरह ही है और यूजीसी ने इसे मान्यता दे रखी है. उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को इस दिशा में ध्यान केंद्रित करना चाहिए, ताकि बैट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि बीपीएससी द्वारा बैट अभ्यर्थियों को प्रोफेसर नियुक्ति की अंर्तवीक्षा में चांस नहीं देना बिल्कुल गलत और यूजीसी के नियमों का उल्लंघन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










