दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार लक्ष्मीपुर. पुलिस ने फरार चले रहे नामजद अभियुक्त हरला पंचायत के मसले-पनोट निवासी विशुन मांझी, गुरुदेव यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.थानाध्यक्ष देवानंद पासवान ने बताया कि विशुन मांझी थाना कांड संख्या 202/15 का नामजद अभियुक्त था. उक्त व्यक्ति बीते एक नवंबर को धरवा गांव के पास अपने साथियों […]
दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार लक्ष्मीपुर. पुलिस ने फरार चले रहे नामजद अभियुक्त हरला पंचायत के मसले-पनोट निवासी विशुन मांझी, गुरुदेव यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.थानाध्यक्ष देवानंद पासवान ने बताया कि विशुन मांझी थाना कांड संख्या 202/15 का नामजद अभियुक्त था. उक्त व्यक्ति बीते एक नवंबर को धरवा गांव के पास अपने साथियों के साथ जंगल लूट की योजना बना रहा था. जिसकी भनक पुलिस गश्ती दल को मिली थी. पुलिस आनन-फानन में उक्त स्थाल की घेराबंदी किया.लेकिन अंधेरा का लाभ उठाकर अपराधी फरार हो गया था. पुलिस उक्त स्थल से एक टेंपो वाहन को हथियार के साथ बरामद कर थाना लायी थी. दूसरे गिरफ्तार गुरूदेव यादव के बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि वह कोर्ट का वांरटी था. जिसे छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










