धूमधाम से मना पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी व स्व मदन मोहन मालवीय का जन्मोत्सव

धूमधाम से मना पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी व स्व मदन मोहन मालवीय का जन्मोत्सव प्रतिनिधि, लखीसरायप्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के सभी सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आदर्श माना है. देश को शिखर पर पहुंचाने में अटल जी का सपना पूरा करने का संकल्प लिया है. उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार […]
धूमधाम से मना पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी व स्व मदन मोहन मालवीय का जन्मोत्सव प्रतिनिधि, लखीसरायप्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के सभी सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आदर्श माना है. देश को शिखर पर पहुंचाने में अटल जी का सपना पूरा करने का संकल्प लिया है. उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जिले के रामगढ़ स्थित एक विद्यालय के सभागार में भाजपा द्वारा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी व स्व मदन मोहन मालवीय के जन्मोत्सव पर एक समारोह में कही. समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष ने की. समारोह का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा, जिप सदस्य महेन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने मौके पर कहा कि महापुरुषों में मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी दोनों का जन्मोत्सव 25 दिसंबर को मनाया जाता है. मौके पर बबीता जी, सुनील कुमार सेवी सहित कई लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










