दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Published at :26 Dec 2015 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार सोनो. थाना क्षेत्र के गंदर पंचायत अंतर्गत काली पहाड़ी इटवा से शनिवार की तड़के सुबह सोनो पुलिस ने दहेज हत्या कांड के एक आरोपी 28 वर्षीय जयप्रकाश सिंह उर्फ छोटन सिंह को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सोनो थाना कांड संख्या […]

विज्ञापन

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार सोनो. थाना क्षेत्र के गंदर पंचायत अंतर्गत काली पहाड़ी इटवा से शनिवार की तड़के सुबह सोनो पुलिस ने दहेज हत्या कांड के एक आरोपी 28 वर्षीय जयप्रकाश सिंह उर्फ छोटन सिंह को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सोनो थाना कांड संख्या 154/13 के तीन आरोपियों में से मृतक महिला के पति के रूप में यह पहली गिरफ्तारी हुई है.अन्य दो आरोपी मृतिका की सास व गोतनी अब भी पकड़ से दूर है़ धावाटांड नावाडीह (बोकारो) निवासी चितरंजन सिंह ने 4 नवंबर 2013 को थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री की हत्या दहेज के कारण उसके पति, सास व गोतनी द्वारा किये जाने का आरोप लगाया था़ छोटन को न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन