हर्षोल्लास के वातावरण में मना क्रिसमस

Published at :25 Dec 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
हर्षोल्लास के वातावरण में मना क्रिसमस

हर्षोल्लास के वातावरण में मना क्रिसमसफोटो संख्या:03-समारोह में उपस्थित लोगफोटो संख्या:04-क्रिसमस के मौके पर बसौनी स्थित कैथोलिक चर्च में बनायी गयी झांकी प्रतिनिधि, लखीसरायपीरी बाजार के कैथोलिक चर्च में हर्षोल्लास के वातावरण में क्रिसमस मनाया गया. क्रिसमस के मौके पर चर्च व गोशाला की आकर्षक सजावट की गयी थी. बसौनी चर्च में गुरुवार की रात […]

विज्ञापन

हर्षोल्लास के वातावरण में मना क्रिसमसफोटो संख्या:03-समारोह में उपस्थित लोगफोटो संख्या:04-क्रिसमस के मौके पर बसौनी स्थित कैथोलिक चर्च में बनायी गयी झांकी प्रतिनिधि, लखीसरायपीरी बाजार के कैथोलिक चर्च में हर्षोल्लास के वातावरण में क्रिसमस मनाया गया. क्रिसमस के मौके पर चर्च व गोशाला की आकर्षक सजावट की गयी थी. बसौनी चर्च में गुरुवार की रात गोशाला के आगे प्रार्थना गीत, बाइबिल पाठ शुरू कर मिस्सा पूजा धर्म के अनुसार की गयी. त्याग, बलिदान का निर्माण किया गया. इसमें स्टार, चरणी, बालक यीशु माता मरियम की मूर्ति और भेड़-बकरी, घास आदि रखकर यीशु के जन्म स्थल काे जिवंत रूप दिया था. मौके पर चर्च के फादर जोश ने बच्चों को उपहार में केक व मिठाईयां बांटी व एक-दूसरे को हैप्पी क्रिसमस कह कर मुबारकबाद दी गयी. इसके बाद चर्च द्वारा चलाये जा रहे संत जोसफ आवासीय मध्य विद्यालय के छात्र-छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर फादर ने बच्चों व उपस्थित लोगों को संबोधित कर कहा कि प्रभु यीशु मानव बनकर इस दुनिया में इसलिए आये ताकि आदर्श मानव जीवन का एक नमूना लोगों के सामने रख सके. क्रिसमस के मौके पर आसपास के गांव रेहाटाड़, कोयलो, लकड़कोला, सवैया, गोविंदपुर, बिलोखर, उरैन, मनकोठिया आदि गांव से सैकड़ों लोग परिवार समेत चर्च में उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन