वद्यिुत चोरी में सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Published at :25 Dec 2015 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
वद्यिुत चोरी में सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विद्युत चोरी में सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जप्रतिनिधि, सूर्यगढ़ासूर्यगढ़ा विद्युत अवर प्रमंडल के समीपवर्ती क्षेत्र के शाम्हों में अवैध रूप से विद्युत चोरी में सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. यह जानकारी शाम्हो थाना अध्यक्ष बैभव कुमार ने दी. बताया कि सूर्यगढ़ा सहायक विद्युत अभियंता रंजित कुमार के बयान पर कांड संख्या 37/15 के […]

विज्ञापन

विद्युत चोरी में सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जप्रतिनिधि, सूर्यगढ़ासूर्यगढ़ा विद्युत अवर प्रमंडल के समीपवर्ती क्षेत्र के शाम्हों में अवैध रूप से विद्युत चोरी में सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. यह जानकारी शाम्हो थाना अध्यक्ष बैभव कुमार ने दी. बताया कि सूर्यगढ़ा सहायक विद्युत अभियंता रंजित कुमार के बयान पर कांड संख्या 37/15 के तहत बिजुलिया निवासी मुद्रिंका सिंह के पुत्र सहदेव सिंह, हरिनंदन सिंह के पुत्र शंकर सिंह, चारो दास के पुत्र मोेहन दास, रामचंंद्र सिंह के पुत्र पप्पू सिंह, बिजुलिया गांव निवासी चरित्र राय के सुनील राय, देमरपुर निवासी रासो पासवान के पुत्र संजीवन पासवान, बनारसी राय के पुत्र रामबहन महतो ग्राम नारायणपुर निवासी को अभियुक्त बनाया गया. वहीं प्रत्येक अभियुक्त पर विद्युत चोरी अधिनियम धारा के तत 16242 रुपये की बिजली चोरी सहित कुल 113694 रुपये की बिजली चोरी का आरोप लगाया. इधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन