आधुनिक सुविधा से लैस अस्पताल नर्मिाण को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ

Published at :25 Dec 2015 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
आधुनिक सुविधा से लैस अस्पताल नर्मिाण को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ

आधुनिक सुविधा से लैस अस्पताल निर्माण को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ फोटो 5(समाजसेवी अनिल सिंह)जमुई. जिले के कटौना गांव में बनने वाले सौ शय्या के अस्पताल को लेकर प्रक्रिया पूरी की जा रही है. जल्द ही कार्य प्रारंभ करवा कर अस्पताल निर्माण कार्य पूरा किया जायेगा. उक्त जानकारी एक भेंट वार्ता के दौरान देते हुए अस्पताल […]

विज्ञापन

आधुनिक सुविधा से लैस अस्पताल निर्माण को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ फोटो 5(समाजसेवी अनिल सिंह)जमुई. जिले के कटौना गांव में बनने वाले सौ शय्या के अस्पताल को लेकर प्रक्रिया पूरी की जा रही है. जल्द ही कार्य प्रारंभ करवा कर अस्पताल निर्माण कार्य पूरा किया जायेगा. उक्त जानकारी एक भेंट वार्ता के दौरान देते हुए अस्पताल के संस्थापक सह लोजपा नेता अनिल सिंह बताते हैं कि क्षेत्र के लोगों की समस्या को देख कर यह निर्णय लिया गया है. उन्होनें बताया कि जिले में आधुनिक व सुसज्जित अस्पताल की कमी रहने के कारण यहां के लोगों को अपना इलाज को लेकर दूसरे शहर जाना पड़ता है. जिसमें लोगों को आर्थिक और अन्य परेशानी उठाना पड़ता है. इस अस्पताल के निर्माण होने से यहां के लोगों को काफी सहुलियत होगी.उन्होनें बताया कि अस्पताल निर्माण को लेकर एक टीम दो दिन पूर्व कोलकता के विशेषज्ञ डा. इंद्रजीत चटोपाध्याय के नेतृत्व में आयी थी.जिन्होने स्थल निरीक्षण कर अस्पताल निर्माण को लेकर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया.साथ ही बताया कि समाज सेवा और राजनैतिक गतिविधि के दौरान क्षेत्र भ्रमण करने पर लोगों से रुबरु होने पर ही मुझे यहां के लोगों की समस्या की अनुभूति हुआ था. तभी मैनें जिला में एक सुसज्जित अस्पताल आदि निर्माण कराने का विचार किया है. समाजसेवी श्री सिंह ने बताया कि इसके आगे भी यहां के लोगों के हित में काफी कुछ करने की चाहत मेरे अंदर है. जिसे मैं समय पर अपने कर्मों से प्रमाणित करने का काम करुंगा. बताते चलें कि उड़ीसा प्रांत में शिक्षण संस्थान के क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहराने वाले श्री सिंह ने अपने मातृभूमि पर भी उच्च प्रशिक्षण संस्थान सहित बच्चों के लिए आधुनकि शिक्षण संस्थान खोल कर तथा ठंड के दिनों में सैकड़ों कंबल वितरण व सामुहिक विवाह आदि करवा कर समाज में अच्छी पैठ बनाये हुए हैं. इस दौरान लोजपा नेता मो. मोतीउल्लाह,समाजसेवी श्रवण कुमार,भूषण मांझी,गोपाल गौतम,संजय कुमार,संजीत कुमार,धु्रव कुमार सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन