पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर पठन-पाठन सामग्री का वितरण

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर पठन-पाठन सामग्री का वितरण फोटो 3(कापी-कलम वितरण करते भाजपा कार्यकर्ता)जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के भछियार के महादलित टोला स्थित आंबेडकर भवन में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी, कलम, चाकलेट आदि का वितरण किया. इस मौके पर उपस्थित भाजपा जिला मंत्री […]
पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर पठन-पाठन सामग्री का वितरण फोटो 3(कापी-कलम वितरण करते भाजपा कार्यकर्ता)जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के भछियार के महादलित टोला स्थित आंबेडकर भवन में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी, कलम, चाकलेट आदि का वितरण किया. इस मौके पर उपस्थित भाजपा जिला मंत्री सोनेलाल पासवान ने बताया कि संसाधन व जागरुकता के अभाव में महादलित परिवार के सदस्य के बच्चों का रुझान पढ़ाई-लिखाई के प्रति आज भी काफी कम है. अपने महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर हमलोग महादलित टोला के बच्चों के बीच कापी-कलम आदि बांट कर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरुक करने का काम किया है. साथ ही बताया कि बच्चे समाग्री पाकर काफी अहलादित थे. इस मौके पर कार्तिक वर्मा, नगर उपाध्यक्ष पवन केसरी,महेश पासवान,राहुल भवेश,नगर अध्यक्ष अनिल पाठक,व्यवसायी मंच के जिलाध्यक्ष कृष्णा राव के अलावे कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










