किया नगर-भ्रमण . धूमधाम से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

Published at :25 Dec 2015 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
किया नगर-भ्रमण .  धूमधाम से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

अकीदतमंदों ने निकाला भव्य जुलूस मौके पर तैनात थी पुलिस लखीसराय : गुरुवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर के इंगलिश मुहल्ले के नौजवान कमेटी व प्रबुद्धजनों के द्वारा मुहल्ले से बड़ी दरगाह, छोटी दरगाह होते हुए भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व मो फैयाज ने किया. पुलिस की मौजूदगी में जुलूस में […]

विज्ञापन

अकीदतमंदों ने निकाला भव्य जुलूस मौके पर तैनात थी पुलिस

लखीसराय : गुरुवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर के इंगलिश मुहल्ले के नौजवान कमेटी व प्रबुद्धजनों के द्वारा मुहल्ले से बड़ी दरगाह, छोटी दरगाह होते हुए भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व मो फैयाज ने किया.
पुलिस की मौजूदगी में जुलूस में घुड़सवार व सैकड़ों अकलियत भाइयों ने अपने हाथों में इस्लामी झंडे को लेकर दरूदे पाक व कलम ए लाइला हा इल्लाहा मोहम्मद रसुल अल्लाह का जिक्र करते हुए अपने मोहमम्दी होने का सबूत पेश किया. ज्ञात हो कि आज ही के दिन पैगंबरे इसलाम हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था
व वे आज ही के दिन दुनियां से रूखसत हुए थे. उन्होंने पूरी दुनिया में इसलाम फैलाया व लोगों को इंसानियत व सच्चे राह पर चलने की सीख दी. जुलूस समाप्ति के बाद मदरसा शफिकीया तारीकिया के द्वारा अकिदतमंदों के बीच लंगर का आयोजन किया गया.
मौके पर नौजवान कमेटी के मो फखरूद्दीन, मो नौशाद, मो शोहेल, मो सरफराज, मो रियाज, मो जमाल, पूर्व युवा जदयू जिलाध्यक्ष सरफराज आलम, मो कमाल, अब्दुल वाहिद, मो खुर्शीद, मो सफीक, मो जाकिर, मो फिरोज सरदार, हाफिज मो कलाम, मो अलाउद्दीन, मो इकबाल, नसीर खलीफा, मो कुर्बान सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन