छिनतई मामले में प्राथमिकी

Published at :24 Dec 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
छिनतई मामले में प्राथमिकी

छिनतई मामले में प्राथमिकी जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के सतगामा के समीप बुधवार देर संध्या आभूषण व्यवसायी विनय वर्मा, गोपाल वर्मा व नागेंद्र वर्मा के साथ छिनतई मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार विनय वर्मा ने बताया कि प्रत्येक दिन की भाति बुधवार को देर संध्या में हमलोग अपना […]

विज्ञापन

छिनतई मामले में प्राथमिकी जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के सतगामा के समीप बुधवार देर संध्या आभूषण व्यवसायी विनय वर्मा, गोपाल वर्मा व नागेंद्र वर्मा के साथ छिनतई मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार विनय वर्मा ने बताया कि प्रत्येक दिन की भाति बुधवार को देर संध्या में हमलोग अपना दुकान बंद कर घर जा रहे थे. इसी दौरान सतगाता पुल के समीप पांच हथियार बंद नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर हमलोगों की मोटरसाईिकल बीआर 46-3615,जैकेट,नकद रूपया,दुकान का चाभी व अन्य जरूरी सामान ले लिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी हथियार बंद अपराधी बाईक पर सवार होकर भाग निकले. घटना को लेकर हमलोगों के द्वारा सदर थाना में आवेदन देकर छिनतई का मामला दर्ज कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन