सुमो चोरी के मामले में पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में

सुमो चोरी के मामले में पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में जमुई. सदर थाना क्षेत्र के भजौर गांव से बुधवार देर रात्रि सुमो के चालक मनोहर सिंह उर्फ मान सिंह के घर के सामने खड़ी बिहारी (जमुई)निवासी अनुज सिंह की सुमो गोल्ड चोरी हो गयी. जानकारी के अनुसार भजौर निवासी मान सिंह बिहारी निवासी […]
सुमो चोरी के मामले में पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में जमुई. सदर थाना क्षेत्र के भजौर गांव से बुधवार देर रात्रि सुमो के चालक मनोहर सिंह उर्फ मान सिंह के घर के सामने खड़ी बिहारी (जमुई)निवासी अनुज सिंह की सुमो गोल्ड चोरी हो गयी. जानकारी के अनुसार भजौर निवासी मान सिंह बिहारी निवासी अनुज सिंह का सुमो गोल्ड जेएच 15 जे 6508 चलाता था और बुधवार को देर रात्रि मान सिंह के घर के सामने से उक्त वाहन चोरी हो गयी. पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में चालक मान सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. विदित हो कि कुछ माह पूर्व कुं दर(लखीसराय) निवासी विनोद कुमार सिंह की स्कॉरपियो मुजफ्फरपुर से लौटने के क्रम में मान सिंह ने अज्ञात लूटेरो द्वारा छीने जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










