ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Published at :24 Dec 2015 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत झाझा. वुधवार की देर संध्या को झाझा रेल पुलिस ने एक 18 वर्षीय अज्ञात युवक का शव झाझा-जमुई मुख्य रेलवे लाइन के कटौना के पास से बरामद किया. युवक की पहचान झारखंड राज्य के दुमका जिलान्तर्गत अमरा कुंडा थाना क्षेत्र के राजना ग्रामवासी पुरुषोत्तम दरबे का […]

विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत झाझा. वुधवार की देर संध्या को झाझा रेल पुलिस ने एक 18 वर्षीय अज्ञात युवक का शव झाझा-जमुई मुख्य रेलवे लाइन के कटौना के पास से बरामद किया. युवक की पहचान झारखंड राज्य के दुमका जिलान्तर्गत अमरा कुंडा थाना क्षेत्र के राजना ग्रामवासी पुरुषोत्तम दरबे का पुत्र पटेल दरबे के रूप में की गयी है. पुलिस ने मृतक के पैकेट से एक आधार कार्ड भी बरामद किया है. रेल थानाध्यक्ष ब्रिजनंद ने बताया कि उक्त रेल खंड के डाउन रेल लाइन के पोल संख्या 368/12 के पास से शव को बरामद किया है, जिसे अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन