स्टेशन से फुटपाथी दुकान हटने से दुकानदार भुखमरी के कगार पर

स्टेशन से फुटपाथी दुकान हटने से दुकानदार भुखमरी के कगार पर लखीसराय. जीआरपी पुलिस के द्वारा रेलवे स्टेशन के समीप से किसी भी प्रकार के यात्री वाहन व दुकानों को हटा दिया गया है. इससे स्टेशन परिसर के समीप फुटपाथ पर दुकान लगानेवाले दुकानदार भुखमरी के कगार पर हैं. दुकानदार रेलवे मैदान में विभागीय स्तर […]
स्टेशन से फुटपाथी दुकान हटने से दुकानदार भुखमरी के कगार पर लखीसराय. जीआरपी पुलिस के द्वारा रेलवे स्टेशन के समीप से किसी भी प्रकार के यात्री वाहन व दुकानों को हटा दिया गया है. इससे स्टेशन परिसर के समीप फुटपाथ पर दुकान लगानेवाले दुकानदार भुखमरी के कगार पर हैं. दुकानदार रेलवे मैदान में विभागीय स्तर से दुकान लगाने के लिए दानापुर डिवीजन जाकर गुहार लगायेंगे. दुकानदार बबलू कुमार, रोहित कुमार, संजय कुमार ने कहा कि उनके घर में कई दिनों से परिजनों के सामने खाने के लाले पड़े हुए हैं. स्टेशन के पास किसी तरह दो जुगत की रोटी का इंतजाम हो जाता है लेकिन अब मजदूरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं. इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक टी डुंगडुंग ने कुछ भी बताने से इंकार किया. वहीं किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि रेलवे परिसर में किसी भी प्रकार का अवैध कार्य नहीं होने दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










