मजदूरों के बजाय जेसीबी से कराया जा रहा काम

Published at :24 Dec 2015 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों के बजाय जेसीबी से कराया जा रहा काम

मजदूरों के बजाय जेसीबी से कराया जा रहा काम खैरा. प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत मजदूरों के बजाय मशीनों से काम कराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पीआरएस व अभिकर्ता की मिली भगत से धंधा बदस्तूर जारी रहने से फर्जीवाड़ा तो हो ही रहा है और काम के अभाव […]

विज्ञापन

मजदूरों के बजाय जेसीबी से कराया जा रहा काम खैरा. प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत मजदूरों के बजाय मशीनों से काम कराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पीआरएस व अभिकर्ता की मिली भगत से धंधा बदस्तूर जारी रहने से फर्जीवाड़ा तो हो ही रहा है और काम के अभाव में मजदूरों का पलायन हो रहा है. ऐसे में सरकार द्वारा मजदूरों को वर्ष में 100 दिनों के रोजगार की हवा निकल रही है. बावजूद बीडीओ समेत अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा पा रहा है. मनरेगा के तहत आहर खुदाई कुआं,तालाब का कार्य,भिमाईन,बेला,गोली,अरूणाबांक पंचायतों से कराया जाना है. उक्त कार्य को मजदूरों से कराया जाना है. बावजूद मजदूरों से काम ना कराकर मशीनों से कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है. ग्रामीण बजरंगी यादव,प्रमोद यादव,रंजीत यादव,वादो यादव ने इसकी शिकायत बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर की है. मनरेगा कार्य जेसीबी मशीन के खिलाफ पदाधिकारियों के द्वारा की गयी थी. इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा से पूछे जाने पर बताया कि सूचना मिली है. जल्द ही कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन