पुलिस ने छापेमारी में किया नक्सली प्रशक्षिण शिविर को ध्वस्त

पुलिस ने छापेमारी में किया नक्सली प्रशिक्षण शिविर को ध्वस्त फोटो : 15(प्रेस वार्ता में मौजूद सीआरपीएफ 215 बटालियन के कमांडेट प्रदीप कुमार)15 ए (बरामद सामान)प्रतिनिधि, बरहट थाना क्षेत्र के बरहट पंचायत अंतर्गत कुमरतरी गांव में सटे पहाड़ी के बीच सीआरपीएफ 215 बटालियन के कमांडेट के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान विगत 20 दिसंबर से […]
पुलिस ने छापेमारी में किया नक्सली प्रशिक्षण शिविर को ध्वस्त फोटो : 15(प्रेस वार्ता में मौजूद सीआरपीएफ 215 बटालियन के कमांडेट प्रदीप कुमार)15 ए (बरामद सामान)प्रतिनिधि, बरहट थाना क्षेत्र के बरहट पंचायत अंतर्गत कुमरतरी गांव में सटे पहाड़ी के बीच सीआरपीएफ 215 बटालियन के कमांडेट के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान विगत 20 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलाया गया. इस बात की जानकारी देते हुए एएसपी अभियान डीएन पांडेय ने बताया कि छापेमारी के दौरान सिलिंग 79 पीस, इन्किलेट 129 पीस, बेल्ट 108 पीस, कैप 5 पीस, पेंसिल कार्बन 86 पीस, प्रिंटर कार्टिज 7 पीस, प्रिंटर स्याही 4 बोतल, एम सील 166 पीस, भैसलीन 453 पीस, नक्सली साहित्य 10 पीस, बोरो प्लस 26 पीस, नक्सली झंडा 30 पीस, नक्सली यूनिफार्म 1 पीस व अन्य भारी मात्रा में दैनिक प्रयोग में लाने वाली बस्तुएं आदि जब्त की गयी है. उक्त बातें एएसपी अभियान डीएन पांडेय ने प्रेस वार्ता के दौरान मलयपुर स्थित पुलिस आरक्षी केंद्र में कही. उन्होंने कहा कि उक्त सारा सामान कुमरतरी के पहाड़ी में सभी सामान को दो बड़ा बक्सा में रखा हुआ था,जो जमीन के अंदर गड़ा हुआ पाया गया. श्री पांडेय ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि वहां पर नक्सलियों की ट्रेनिंग चल रही है. यही कारण है कि इस संयुक्त छापेमारी अभियान में सीआरपीएफ 215 बटालियन के कमांडेट अमरेश कुमार,उप कमांडेट विवेक कुमार 131 बटालियन के उपकमांडेंट आरके राजेश्वरी, 207 बटालियन के कोबरा उप कमांडेट निगम प्रसाद,207 कोबरा के सहायक कमांडेट अभिषेक कुमार, 131 सीआरपीएफ बटालियन सहायक कमांडेट वरुण कुमार,215 के सहायक कमांडेट कमलेश इंदौरा, एसटीएफ झाझा व बरहट थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










