डीडीसीए में व्याप्त भ्रष्टाचार को ले चर्चाओं का बाजार गरम

डीडीसीए में व्याप्त भ्रष्टाचार को ले चर्चाओं का बाजार गरमप्रतिनिधि, बड़हियासांसद से सड़क तक दिल्ली डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन में व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आने के बाद वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा मुख्य आरोपकर्ता भाजपा सांसद कृति आजाद के बदले आप नेताओं के खिलाफ मानहानी का मामला दर्ज कराया जाना बड़हिया सहित जिले भर […]
डीडीसीए में व्याप्त भ्रष्टाचार को ले चर्चाओं का बाजार गरमप्रतिनिधि, बड़हियासांसद से सड़क तक दिल्ली डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन में व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आने के बाद वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा मुख्य आरोपकर्ता भाजपा सांसद कृति आजाद के बदले आप नेताओं के खिलाफ मानहानी का मामला दर्ज कराया जाना बड़हिया सहित जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. राजनैतिक जानकार शिव बालक सिंह के मुताबिक सुखाड़ की मार झोल रहे गरीब मजदूर किसान दो जून रोटी की जुगाड़ में लगे हैं, वहीं माननीय वित्त मंत्री गरीबों की चिंता करने की बजाय मान-हानि का गणित साधने में जुटे हैं. डीडीसीए भ्रष्टाचार मामले में 25 हजार रुपया की लैपटाॅप का प्रतिदिन का किराया 16 हजार रुपया, पांच हजार रुपये के प्रिंटर का प्रतिदिन का किराया तीन हजार रुपया की दर से लंबे समय तक फर्जी कंपनी को दिये जाने सरीखे अनेक साक्षय सामने आये हैं जो प्रथम दृष्टया ही घोटाला की पुष्टि करते प्रतीत हो रहे हैं. लोकसभा में अरूण जेटली द्वारा अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताना, सदन से सड़क तक भाजपा सांसद कृति आजाद के द्वारा भ्रष्टाचार का सीधा आरोप लगाये जाने के बाद भी उन पर मानहानि का कोई मुकदमा नहीं किया गया. सामाजिक समीक्षक गणेश कुमार ने बताया कि मानहानि का मुकदमा फौजदारी होगा या नहीं यह देश में विचारणीय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










