सुगंधित हुआ तिलकुट बाजार

सुगंधित हुआ तिलकुट बाजार तिलकुट का कारोबार अपने उफान पर फोटो सुख्या:01-तिलकुट की सजी दुकानेंप्रतिनिधि, लखीसरायठंड के दस्तक देते ही शहर के चौक-चौराहों पर तिलकुट की दुकानें सजने लगती हैं. तिलकुट के कारोबारी पवन के मुताबिक पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 180 रुपये प्रति किलो चीनी वाला तिलकुट व 200 रुपये किलो गुड़ […]
सुगंधित हुआ तिलकुट बाजार तिलकुट का कारोबार अपने उफान पर फोटो सुख्या:01-तिलकुट की सजी दुकानेंप्रतिनिधि, लखीसरायठंड के दस्तक देते ही शहर के चौक-चौराहों पर तिलकुट की दुकानें सजने लगती हैं. तिलकुट के कारोबारी पवन के मुताबिक पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 180 रुपये प्रति किलो चीनी वाला तिलकुट व 200 रुपये किलो गुड़ वाला तिलकुट बिक रहा है. इसके अलावे खोवा वाला, मेवा वाला सहित विभिन्न वेरायटी के तिलकुट बाजार में उपलब्ध हैं. शहर में कुछ ऐसे दुकानदार हैं जो मकर संक्रांति के आसपास प्रतिदिन पांच क्विंटल से अधिक तिलकुट का कारोबार करते हैं. तिलकुट के कई कारोबारी महीनों पहले गया सहित अन्य जगहों से कारीगर बुलाते हैं. उन्हें पूरे सीजन के लिये रखा जाता है. दुकानदार सुनील ने बताया कि ठंड आने पर तिलकुट लोगों की चाहत बन जाती है. इसलिए अन्य कारोबार को छोड़कर तिलकुट का कारोबार करते हैं. अभी केवल एक कारोबारी रोजाना पांच हजार रुपये का कारोबार कर लेता है, लेकिन मकर संक्रांति नजदीक आने के बाद कारोबार बढ़कर 20 से 25 हजार रुपया प्रतिदिन हो जाता है. नवंबर माह से शुरू हो जाता है कारोबारयूं तो तिलकुट का कारोबार आमतौर पर नवंबर माह के दूसरे पखवारे में ही शुरू किया जाता है, लेकिन कारोबार में तेजी दिसंबर माह के अंत तक आ पाता है. जनवरी माह का प्रथम 15 दिन कारोबार के लिये सबसे उत्तम माना जाता है. तिलकुट के कारीगर को प्रतिदिन चार सौ रुपया की दर से उनकी कला के हिसाब से मजदूरी दी जाती है. अधिकतर कारोबारी कारीगर को पूरे सीजन के लिये अनुबंधित कर लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










