शहर में बजने लगी शहनाई, मची शादी की धूम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2013 7:25 AM

विज्ञापन

लखीसराय: जिले में इन दिनों शादी की धूम है. जहां तहां लगA के गीत सुनायी दे जाते हैं. इसे लेकर बाजार की रौनक भी बढ़ गयी है. शादी की खरीदारी के लिए वर-वधु पक्ष के लोग महीने भर से शादी की खरीदारी में जुट गये हैं. ज्वेलरी व कपड़े के दुकान पर भीड़ मिलती है. […]

विज्ञापन

लखीसराय: जिले में इन दिनों शादी की धूम है. जहां तहां लगA के गीत सुनायी दे जाते हैं. इसे लेकर बाजार की रौनक भी बढ़ गयी है. शादी की खरीदारी के लिए वर-वधु पक्ष के लोग महीने भर से शादी की खरीदारी में जुट गये हैं. ज्वेलरी व कपड़े के दुकान पर भीड़ मिलती है. मिठाई की बिक्री बढ़ गयी है. बाइक बुक कराया जा रहा है. पंडाल व कैटरिंग वालों की व्यस्तता बढ़ गयी है. ठंड शुरू होते ही शादी का मौसम शुरू हो जाता है. अगहन में भी कई लगA हैं. माघ तक शादी जोरों पर होती है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मई, जून व जुलाई में शादी ज्यादा होती है. उन दिनों किसानों की फसल कट जाती है. इसे बेच कर शादी के पैसे जमा कर लेते हैं. जबकि शहर में ऐसी कोई बात नहीं होती. यहां अपनी सहूलियत से कभी भी शादी कर लेते हैं. हालांकि गांवों में भी अब ठंड में शादी का चलन बढ़ा है. लोग इसे खूब इंजॉय करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन