प्रधानाध्यापिका को हटाने की मांग

प्रधानाध्यापिका को हटाने की मांग लखीसराय. जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को कजरा शिक्षांचल अंतर्गत उरैन के दर्जनों लोगों ने उमवि के खिलाफ अनियमित्ता को लेकर ज्ञापन दिया है. ज्ञापन में कहा गया है कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुंदन कुमारी विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण कायम के बदले बच्चों के साथ अपशब्द का प्रयोग […]
प्रधानाध्यापिका को हटाने की मांग लखीसराय. जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को कजरा शिक्षांचल अंतर्गत उरैन के दर्जनों लोगों ने उमवि के खिलाफ अनियमित्ता को लेकर ज्ञापन दिया है. ज्ञापन में कहा गया है कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुंदन कुमारी विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण कायम के बदले बच्चों के साथ अपशब्द का प्रयोग करती है. साथ ही बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि, पोशाक राशि, साइकिल राशि इक्का-दुक्का को देकर खानापूर्ति करती है. जिसके परिणाम स्वरूप विद्यालय में विगत 10 दिसंबर को तालाबंदी भी किया गया था. प्रधानाध्यापिका को अविलंब हटाया जाये. जिससे विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण कायम हो सके. ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों में अनिल यादव, यदुनंदन महतो, केशो महतो, गंगा साव, भरत तांती सहित 60 ग्रामीणों का हस्ताक्षर शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










