सीवान के दरौंदा में सितारा सप्ताह का आयोजन, ट्रांसजेंडरों के अधिकार और सुविधाओं पर दी गई जानकारी

Updated:
विज्ञापन

Patna News:सीवान के दरौंदा में ‘सितारा सप्ताह’ के तहत कार्यक्रम आयोजित कर ट्रांसजेंडर समुदाय को उनके अधिकार, सरकारी योजनाओं, स्किल ट्रेनिंग और कानूनी सहायता की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में अधिकारियों और समुदाय के सदस्यों ने भाग लेकर समस्याओं और समाधान पर चर्चा की.

Patna News:सीवान के दरौंदा में ‘सितारा सप्ताह’ के तहत कार्यक्रम आयोजित कर ट्रांसजेंडर समुदाय को उनके अधिकार, सरकारी योजनाओं, स्किल ट्रेनिंग और कानूनी सहायता की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में अधिकारियों और समुदाय के सदस्यों ने भाग लेकर समस्याओं और समाधान पर चर्चा की.

विज्ञापन

Siwan News: (रवींद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट) शनिवार को स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वाधान में सितारा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक राजकुमार सिंह और जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से की. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई, जबकि संचालन भोला श्रीवास्तव ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत और कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम के दौरान संस्थान की प्रतिनिधि स्वीटी कुमारी सिंह ने सभी अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया. संचालन के क्रम में मुख्य अतिथियों और उपस्थित ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों का परिचय कराया गया, जिसके बाद कार्यक्रम विधिवत शुरू हुआ.

सितारा योजना के उद्देश्य और लाभों की जानकारी

सहायक निदेशक राजकुमार सिंह ने सितारा योजना के तहत ट्रांसजेंडरों के सशक्तिकरण, कानूनी अधिकार, पहचान, सरकारी योजनाओं का लाभ, शिक्षा, पुनर्वास, छात्रवृत्ति और छात्रावास जैसी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समुदाय को जागरूक कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है.

स्किल ट्रेनिंग और स्वरोजगार पर जोर

जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही स्किल ट्रेनिंग, स्वरोजगार प्रशिक्षण, लाइब्रेरी सुविधा और बुक किट जैसी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से ट्रांसजेंडर समुदाय को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है.

कानूनी अधिकारों पर दी गई जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधि बलवंत कुमार और ज्ञानेश्वर पाठक ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम 2019 के तहत मिलने वाली कानूनी सुरक्षा और सहायता के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही जिला बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने ट्रांसजेंडरों के साथ होने वाले भेदभाव और उससे जुड़े कानूनी उपायों पर चर्चा की.

समुदाय के सदस्यों ने साझा की अपनी समस्याएं

कार्यक्रम में उपस्थित ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने अपने साथ होने वाली समस्याओं को साझा किया. समुदाय की प्रतिनिधि करिश्मा ने भेदभाव के मुद्दों को उठाया, वहीं सिमरन मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पहचान पत्र बनवाने से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ली.

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य प्रिय भारद्वाज, असरार अहमद, अजय कुमार, गायत्री कुमारी सिंह समेत कृष्णा फाउंडेशन सिवान के प्रतिनिधि धीरज कुमार सिंह, नीतीश कुमार, अमन शेख, विकास कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

ALSO READ: पटना के नेउरा में ठनका से किशोर की मौत, परिवार को मिला चार लाख का मुआवजा

पटना के बिहटा में लई बाजार में फायरिंग और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन