सीवान में 9 सितंबर के जुलूस से पहले प्रशासन अलर्ट, क्या है पुलिस का प्लान जिससे उपद्रवियों में मचा हड़कंप?

Updated:
विज्ञापन

दरौंदा थाना की फोटो

दरौंदा में 9 से 11 सितंबर तक होने वाले मौनिया बाबा और महावीरी झंडा मेले की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कमर कस ली है. अब तक 400 से अधिक लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न हो सके.

विज्ञापन

Mahaviri Jhanda Mela: राजकीय मौनिया बाबा सह महावीरी झंडा मेला को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर दरौंदा थाना पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं. मेला और जुलूस के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने संवेदनशील लोगों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अब तक विभिन्न गांवों के करीब 400 लोगों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है. इसके साथ ही अन्य संदिग्ध और संवेदनशील लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है. पुलिस का मानना है कि अगले दो-तीन दिनों में निरोधात्मक कार्रवाई की संख्या और बढ़ सकती है.

तीन दिनों तक चलेगा मेला और जुलूस

रुकुन्दीपुर में 9 सितंबर को महावीरी झंडा मेला आयोजित होगा. वहीं, 10 सितंबर को मौनिया बाबा सह महावीरी झंडा मेला का जुलूस निकाला जाएगा. इसके बाद 11 सितंबर को मेला आयोजित किया जाएगा.

तीन दिनों तक चलने वाले आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा है. जुलूस के मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की तैयारी की जा रही है.

संवेदनशील लोगों पर पुलिस की विशेष नजर

थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मेला और जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है. संवेदनशील लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने कहा कि शांति और सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा. पुलिस की ओर से किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

लोगों से शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील

पुलिस ने आम लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और मेले के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि मेले और जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

पुलिस की सक्रियता से साफ है कि प्रशासन इस बार महावीरी झंडा मेले और जुलूस को लेकर किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता.

इसे भी पढ़ें:सारण में गंगा का रौद्र रूप: दिघवारा के अकिलपुर पंचायत के 8 गांव बाढ़ में डूबे, सड़क से घर तक पानी ही पानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन